यदि कोई महिला सामाजिक कारण जैसे देर से शादी होना, अकेले होने या करिअर की प्राथमिकता के चलते एग फ्रीजिंग कराती है तो उसे सोशल फ्रीजिंग कहते हैं | ऐसे में उन्हें माँ बनने के सुख से समझोता नहीं करना पड़ता है भले ही उस समय स्थिति अनुकूल न हो |
दुनिया भर में देर से माँ बनने के लिए एग फ्रीज करवने वाली महिलाओं की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है | अमेरिका में तो ऐसी महिलाओं की संख्या में बीते 5 वर्षों में 150% की वृद्धि हुई है | अब तक माना जा रहा था की वे अपना करियर बनने की धुन में यह कदम उठा रहीं हैं | हालाँकि, शोध में सामने आया है कि काबिल पति की तलाश में वे ऐसा कर रहीं हैं |
येल यूनिवर्सिटी में मेडिकल एंथ्रोपोलोजी की प्रोफेसर बताती हैं, की ज्यादातर महिलाएं इसलिए एग फ्रीज़ करा रहीं हैं की उन्हें ऐसे साथी नहीं मिल रहे हैं, जिनके साथ वे ज़िन्दगी गुजरने का फैसला ले सकें | इसलिए शादियाँ देर से हो रही हैं | महिलाएं हर मामले में पुरुषों से आगे निकल रही हैं | उनकी औसत सैलरी बढ़ी है | ऐसे ही आंकड़े दुनिया के कई देशों में सामने आ रहे हैं | दुनिया के 60% देशों में उच्च शिक्षा में महिलाओं का प्रदर्शन पुरुषों से बेहतर है | ऐसे में कम शिक्षित पुरुषों से शादी करना बेमेल विवाह जैसी स्थिति पैदा करता है, जिससे आगे आपसी रिश्तों में दिक्कत हो सकती है |
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ती महिलाएं
हाल के वर्षों में महिलाओं ने उच्च शिक्षा और पेशेवर क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर 60% देशों में महिलाएं उच्च शिक्षा में पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं। दुनिया भर में, 2010 तक 120 देशों में से 67 देशों में महिलाएं उच्च शिक्षा में पुरुषों से आगे निकल चुकी थी । जैसे-जैसे महिलाएं अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, बेहतर नौकरी की संभावनाएं और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त कर रही हैं, मातृत्व प्राप्त करने के लिए शादी एवं उसके पश्चात संतान की इच्छा के बारे में उनके विचार भी बदल रहे हैं। इसी वजह से परिवार शुरू करने की प्राथमिकता एवं पहला बच्चा होने की समयसीमा भी बदल रही है।
मनपसंद जीवनसाथी की खोज
आम धारणा के विपरीत, हाल के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि प्रजनन संरक्षण का प्राथमिक कारण केवल करियर में उन्नति के लिए मातृत्व में देरी नहीं है, बल्कि सही जीवन साथी ढूंढने में लगने वाला समय भी है । जैसे-जैसे महिलाएं शैक्षणिक और व्यावसायिक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, वे ऐसे जीवन साथी चाहती हैं जो न केवल उनके जीवन मूल्यों, महत्वाकांक्षाओं और बौद्धिक क्षमता से मेल करते हों, बल्कि जिनकी आय भी उनके अनुकूल हो | आजकल महिलाएं जीवन में इन महत्वपूर्ण बातों से समझौता नहीं करना चाहती और इस कारण सही साथी ढूँढने में अधिक समय देना चाहती हैं |
सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर होती महिलाएं
आज महिलाऐं अपने परिवार को बनाने या बढाने जैसे निर्णय स्वतः ले रही हैं | इस कारण ही वे जीवन के अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय जैसे उच्च शिक्षा, नौकरी में मनचाहे पद पर पहुचने का इंतज़ार इत्यादि के कारण अंडो को फ्रीज करने का निर्णय ले रही हैं | ये प्रक्रिया थोड़ी महँगी ज़रूर है, परंतु एग फ्रीजिंग से महिलाएं सुनिश्चित कर पाती हैं की आने वाले समय में चाहने पर वे अपने ही आनुवंशिक संतान को जन्म दे सके और उन्हें एग डोनर या दाता के अंडाणुओं की ज़रूरत न पड़े। एग फ्रीजिंग के विषय में जागरूकता बढ़ने के कारण महिलाएं जानती है की तीस की उम्र के पश्चात उनके शरीर की प्रजनन क्षमता घटने लगती है एवं ३५ की उम्र के बाद अण्डों की संख्या एवं गुणवत्ता में काफी गिरावट आती है , अफसोसजनक बात ये है की ३० से ३५ की उम्र ही वो उम्र है जिसमे प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन एवं अच्छा पद मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है । ऐसे में अंडो को फ्रीज़ करने का विकल्प उन्हें समय प्रबंधन में एक ऐसा अवसर देता है जिससे उन्हें अपनी किसी भी महत्वकांषा से समझौता न करना पड़े |
कॉर्पोरेट नज़रिया और वित्तीय मदद
विश्व भर में महिलाओं ने जिस गति से इस तकनीक को अपनाया है उससे यह साफ़ समझ आ रहा है की आर्थिक लागत के बावजूद वे इसमें निवेश करने में सक्षम भी है और इच्छुक भी | आज कई कॉर्पोरेट कम्पनियां जैसे Apple, Facebook, SnapChat, Google और Spotify अपने कर्मचारियों को एग फ्रीजिंग के लिए वित्तीय पॅकेज भी दे रही हैं | इस कदम की सराहना की जानी चाहिए की महिलाओं के लक्ष्यों और पारिवारिक ज़रूरतों में तालमेल रखने के लिए उन्हें मदद मिल रही है | आज पहले से अधिक महिलाएं ऊँचे पदों पर पहुच रही है, ऐसे में यह निर्णय उनके जीवन को आसन बनता है |
नयी चुनौतियां, नए समाधान
यह भी देखने में आया है की पहले की अपेक्षा अंडो को फ्रीज़ करने का निर्णय भी महिलाएं जल्दी ले रही हैं | पहले जहाँ महिलाएं तीस के दशक के अंत तक ये निर्णय लेती थी, आज वही निर्णय वे बीस के दशक में ले लेती हैं | यह दिखता है की आज महिलाएं दूरदर्शी भी हो गई हैं और अपने लक्ष्यों के प्रति चौकस भी | वे समझ गई है की व्यवसाय और पारिवारिक जीवन दोनों ज़रूरी हैं, और दोनों में से किसी से भी समझौता करना नहीं चाहती हैं |
प्रजनन विकल्पों को बढ़ावा देना : हमारा दृष्टिकोण
इंदौर इनफर्टिलिटी क्लिनिक में, जब प्रजनन संरक्षण की बात आती है तो हम सम्पूर्ण जानकारी के बाद ही सूचित निर्णय लेने को प्राथमिकता देते हैं। जबकि हम प्रजनन क्षमता को संरक्षित करने की उपयोगिता समझते हैं, हम युवा महिलाओं को शादी और बच्चे पैदा करने में देरी करने की सलाह नहीं देते हैं। हम समझते हैं की शारीरिक स्वास्थ के साथ साथ वित्तीय स्थिति भी अनुकूल होने के इंतेज़र में कई जोड़े गर्भ धारण का प्रयास देरी से कर रहे है | इस देरी के परिणामस्वरूप न केवल अंडाशय में अंडो की संख्या कम हो जाती है साथ ही गर्भ धारण करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है | हालाँकि अंडा फ्रीजिंग जैसे प्रजनन संरक्षण विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन वे सभी के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
साथ ही यह जानकारी भी ज़रूरी है की एग फ्रीजिंग इस बात की कोई गारंटी नहीं देता की उन अंडो से गर्भ धारण हो ही जाएगा | गर्भ धारण एक जटिल प्रक्रिया है, और उसमे बच्चेदानी की स्थिति साथ ही गर्भ धारण के लिए उपयोग में लाये गए शुक्राणू की क्वालिटी भी उतना ही महत्त्व रखती है |
यह भी जानना ज़रूरी है की यदि महिला ने अपने अंडे या भ्रूण किसी IVF सेंटर में फ्रीज किये हो, तो वहां से उन्हें बाद में किसी दुसरे स्थान या दुसरे IVF सेंटर पर उपयोग के लिए ट्रान्सफर करने के लिए एक प्रक्रिया और कुछ कागज़ी कार्यवाही करनी होती है, जिसमे कुछ महीनो का समय भी लग सकता है | ऐसे में अंडे किस IVF सेंटर में फ्रीज करना चाहिए यह आगे आप किस शहर में रहेंगे यह सोच कर सुनिश्चित करें |
किसी भी स्थिति में प्राकतिक गर्भ धारण ही सबसे प्राथमिक रास्ता होना चाहिए, और सोशल एग फ्रीजिंग को केवल उन्ही स्थितों में अपनाएं जहाँ दुसरे विकल्प न हों |
इंदौर इनफर्टिलिटी क्लिनिक व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप प्रजनन संरक्षण सेवाएं प्रदान करके महिलाओं को मातृत्व में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बारे में अधिक जानने के लिए आज ही हमसे संपर्क करें और जानें कि कैसे हम आपके प्रजनन लक्ष्यों की योजना में मदद कर सकते हैं। इंदौर में एग फ्रीजिंग की लागत के बारे में अधिक जानने के लिए, एवं एग फ्रीजिंग सम्बंधित निः:शुल्क परामर्श प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करें।
You might also like

Written by
Dr. Gajendra Tomar
Fertility Specialist & Unit Head
Dr. Gajendra Singh Tomar (MD, MRCOG) is the Unit Head and a fertility specialist at Indore Infertility Clinic, with over two decades of experience in obstetrics, gynaecology and reproductive medicine. He founded the clinic and has performed more than 2,500 ovum pick-ups and 3,500 embryo transfers.
Indore Infertility Clinic & IVF Center
239 – B, Anoop Nagar, Indore, Madhya Pradesh, India
Have questions about your treatment? Talk to our team.





